नालंदा:अपने ही पति को मुर्दा साबित कर पत्नी ने एलआईसी एजेंट की मदद से 15 लाख का किया अवैध निकासी,महिला हुई गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में पति को मुर्दा साबित कर पत्नी ने एलआईसी एजेंट की मदद से 15 लाख की निकासी कर लिया।इस मामले एलआईसी द्वारा बर्ष 2021 में लहेरी थाना में सोहसराय थाना क्षेत्र के रहने बाला सुनील कुमार की पत्नी सैवी देवी और इसके एलआईसी एजेंट के विरुद्ध मामला दर्ज कराया ।

नालंदा:अपने ही पति को मुर्दा साबित कर पत्नी ने एलआईसी एजेंट की मदद से 15 लाख का किया अवैध निकासी,महिला हुई गिरफ्तार 2मामला दर्ज होने के बाद पुलिस के जांच में स्पस्ट हुआ कि सैवी देवी महिला के पति सुनील कुमार जिंदा है पुलिस ने इस मामले में एजेंट को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। मगर इस बात भनक जैसे ही महिला को मिली महिला फरार हो गई। लहेरी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की महिला गया में किराया के मकान में रह रही है। जिसके बाद लहेरी थाना पुलिस ने गया से महिला को गिरफ्तार कर थाना लाई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

 

Share This Article