मंत्री श्रवण कुमार का ब्यान:-कहा इंडिया गठबंधन के पास कोई मुद्दा नहीं है दे दो राम दिला दो राम हमको कुर्सी दिला दो राम का मुद्दा बच गया है

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

सातवे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर नालंदा जिले में मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है लोग बढ़ चढ़कर अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। बिहार का ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी अपने पैतृक गांव वेन पहुंचे जहां उन्होंने मध्य विद्यालय बेन पूर्वी भाग स्थित बूथ संख्या 238 पर अपने मत का प्रयोग किया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने एक बार फिर महा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार पूरे बिहार में एनडीए 40 सीटों पर चुनाव जीतेगी और इंडिया महागठबंधन का सुपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने नालंदा में चार लाख वोटो से कौशलेंद्र कुमार की जीत की बात की बात कही।

मंत्री श्रवण कुमार का ब्यान:-कहा इंडिया गठबंधन के पास कोई मुद्दा नहीं है दे दो राम दिला दो राम हमको कुर्सी दिला दो राम का मुद्दा बच गया है 2उन्होंने महागठबंधन के कई प्रत्याशियों की जमानत जप्त होने तक की बात कही। इंडिया महागठबंधन की हालत बिल्कुल खराब हो गई है।उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के पास कोई मुद्दा नहीं है दे दो राम दिला दो राम हमको कुर्सी दिला दो राम का मुद्दा बच गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article