डीएनबी भारत डेस्क
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बिहार के पांच सीटों पर शुरू हो चुका है। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी विरोधी दल के नेता एक दूसरे पर लगातार आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। इस बीच मतदान प्रारंभ होते ही पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है और उन्होंने अपनी हत्या की कोशिश का दावा किया है।
- Sponsored Ads-

हालांकि पप्पू यादव ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि मुझे शुरू से परेशान किया जा रहा है। मुझ पर दबाव बनाया गया, पुलिस ने मुझे मेरी गाड़ी से उतार दिया। आतंक फैलाने के लिए और मेरे खिलाफ साजिश के तहत अपराधी और माफियाओं को बुलाया गया। लेकिन मैं पूर्णिया की जनता का बेटा हूं और पूर्णिया की जनता की तरफ से चुनाव लड़ रहा हूं।
- Sponsored Ads-
