बिहारशरीफ में महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरभ के समर्थन में किया गया कार्यकर्ता सम्मेलन, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य रहे मौजूद

DNB Bharat Desk

 

भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीसरी बार बनती है देश का बचा खुचा संविधान भी खत्म हो जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

लोकसभा चुनाव में नालंदा संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरभ के समर्थन में बिहार शरीफ के निधि सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें इस्लामपुर विधायक राकेश रोशन राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के अलावे महागठबंधन के कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

बिहारशरीफ में महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरभ के समर्थन में किया गया कार्यकर्ता सम्मेलन, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य रहे मौजूद 2मीडिया को संबोधित करते भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव पूरे देश के लिए निर्णायक लड़ाई है। बीजेपी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ जनता के खिलाफ जंग लड़ रही है। अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीसरी बार बनती है देश का बचा खुचा संविधान भी खत्म हो जाएगा। पहली बार पूरे देश में लोकसभा चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी की तानाशाही को समाप्त करने और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

बिहारशरीफ में महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरभ के समर्थन में किया गया कार्यकर्ता सम्मेलन, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य रहे मौजूद 3नालंदा। भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्या ने कहा की इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। इंडिया गठबंधन में नई-नई पार्टी शामिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन इंडिया गठबंधन मजबूत हो रहा है।

बिहारशरीफ में महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरभ के समर्थन में किया गया कार्यकर्ता सम्मेलन, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य रहे मौजूद 4उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के लोग एनडीए से उपेक्षित और ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोग बदलाव लाना चाहते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article