बेगूसराय जिला के दो युवा नेता को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष

DNB Bharat Desk

 

बेगूसराय – बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास और NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार को लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक बनाए जाने पर मंसूरचक प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने खुशी जताते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने संगठन के प्रति वफादारी और अपने कुशल नेतृत्व के साथ ही अपने विराट कार्य क्षमता की बदौलत आज बिहार ही नहीं संपूर्ण देश में बेगूसराय जिला को गौरवान्वित किया है।

कांग्रेस पार्टी हमेशा से संगठन के प्रति मेहनती, ईमानदार एवं जुझारू युवाओं को राजनीति में आगे बढाती रही है।जिसका उदाहरण है कि बेगूसराय जिला के उगते हुए दो युवा नेता को स्टार प्रचारक बनाने के लिए उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का आभार प्रकट किया।

- Sponsored Ads-

कांग्रेस नेता राजू सिंह, रामकुमार चौधरी, बछवाड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुदर्शन कुमार, राम कल्याण महतो, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, उपमुखिया मो जावेद, मो राजा, आरजू, मंडल अध्यक्ष संजय पासवान, श्यामनंदन महतो, अशोक महतो, टीम कन्हैया के सूरज कुमार, मधुकांत कुमार, राजकिशोर गुप्ता, पूर्व मुखिया नुरूल्ला अंसारी, सलामत, अमीनुद्दीन, रामसेवक यादव आदि ने भी खुशी जाहिर कर कांग्रेस आलाकमान का आभार जताया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article