लोकसभा चुनाव को लेकर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का तंज: इस बार महागठबंधन 35 सीटों पर जीतेगी चुनाव बाकी पार्टियों का होगा जमानत जप्त

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-थरथरी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य तरुण यादव के द्वारा डिहरा गांव में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे राजद मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव प्रेम कुमार सिन्हा ने शिरकत की। होली मिलन समारोह में ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों ने फगुआ गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

- Sponsored Ads-

लोकसभा चुनाव को लेकर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का तंज: इस बार महागठबंधन 35 सीटों पर जीतेगी चुनाव बाकी पार्टियों का होगा जमानत जप्त 2होली मिलन समारोह कार्यक्रम के मौके पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में इस बार महागठबंधन लोकसभा चुनाव में 35 सीटों पर परचम लहराएगी और कई राजनीतिक पार्टियों का जमानत बचना मुश्किल हो जाएगा। इस बार सभी लोगों ने ठान लिया है कि एक नया बिहार बनाना है। उन्होंने कहा कि नया बिहार का मतलब नौकरी, विकास और बिहार के युवाओं को तेजस्वी यादव ने नौकरी दिया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का तंज: इस बार महागठबंधन 35 सीटों पर जीतेगी चुनाव बाकी पार्टियों का होगा जमानत जप्त 3उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा कि वह इन दिनों नेताओं के कब्जे में है। आज कई मुख्यमंत्री को देश के अंदर में जबरन जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। जो नहीं जा रहे हैं उनको हाईजैक किया जा रहा है। नीतीश कुमार को भी हाईजैक किया चुका है।जिसके कारण जदयू पार्टी के अंदर काफी अंतर्कलह है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article