खलिहान में काम कर रहे किसान की वज्रपात से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

नूरसराय थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

नूरसराय थाना इलाके के छतरपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई । मृतक स्व राम लगन यादव के 45 वर्षीय पुत्र शिव कुमार यादव है।परिजन ने बताया कि बीती रात अचानक बारिश होने लगी तो खलिहान में रखे धान को बारिश से बचाने के लिए खलिहान गए थे इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गए ।

- Sponsored Ads-

खलिहान में काम कर रहे किसान की वज्रपात से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2सुबह जब काफी देर तक घर नहीं लौटे तब परिजन उन्हें खोजने तब वे जमीन पर गिरे हुए थे। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया । जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गया मृतक के चार बच्ची और एक पुत्र है।

खलिहान में काम कर रहे किसान की वज्रपात से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3 नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि वज्रपात से एक अधेड़ की मौत की सूचना मिली थी । शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है । पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article