संत शिरोमणि रविदास की जयंती राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर- राष्ट्रीय लोजपा के नगर कार्यालय रामबाबू चौक पर शनिवार को संत शिरोमणि महाराज रविदास जी की जयंती राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। समाज को हमेशा समतामूलक बनाने का स्वप्न देखने वाले ऐसे महापुरुष जिनका सामाजिक समानता, बंधुता, वैचारिक सम्मान एवं हर वर्ग के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

संत शिरोमणि रविदास की जयंती राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया 2मन चंगा तो कठौती में गंगा जैसे कई अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में योगदान देने वाले महान योगी एवं परम ज्ञानी संत रविदास जयंती पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया गया।

संत शिरोमणि रविदास की जयंती राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया 3इस कार्यक्रम के मौके पर मीडिया प्रभारी सह नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, दलित सेना जिला अध्यक्ष राजा पासवान, नगर उपाध्यक्ष रवि कुमार झा, राहुल कुमार ,विजय कुमार दास ,सरवन कुमार राम, संतोष कुमार राम ,सूरज राय ,दीपक दास ,रोशन कुमार ,सोनी सिंह एवं राकेश सिंह सहित आदि कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article