बेगूसराय सीएस ने किया बरौनी अस्पताल का औचक निरीक्षण, चिकित्सक समेत स्वास्थ्य कर्मी को दिया निर्देश

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय सिविल सार्जन डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने गुरुवार की देर शाम में बरौनी अस्पताल पहूंच कर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएस ने बरौनी अस्पताल के वार्ड में भर्ती प्रसुता तक सीधे पहूचा और सभी प्रसुता से बारी बारी से जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की जाने वाली सेवाओं के बदले में राशि लेने, बेहतर सेवा देने में आनाकानी करने जैसी कई सवाल किया।

पर सीएस द्वारा किए गए सभी सवालों का जवाब देते हुए प्रसुता ने कहा कि यहां बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध है और सेवा के बदले में किसी भी प्रकार की कोई खुशनामा नहीं मांगी गई है। प्रसुता द्वारा दिए गए जवाब से संतुष्ट सिविल सर्जन डा प्रमोद कुमार सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि इसी तरह बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

बेगूसराय सीएस ने किया बरौनी अस्पताल का औचक निरीक्षण, चिकित्सक समेत स्वास्थ्य कर्मी को दिया निर्देश 2सीमित संसाधनों का हवाला देते हुए आनाकानी नहीं करें। वहीं उन्होंने 102 एम्बुलेंस की व्यवस्था बेहतर देखकर काफी प्रसन्नता व्यक्त किया। मौके पर आयुष चिकित्सक डा कमल, जीएनएम रेखा कुमारी, एएनएम हीना कुमारी, ईएमटी मनोज कुमार, मनीष मंडल, धर्मवीर कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article