तेघड़ा में देश का 75 वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

गणतंत्र दिवस के अवसर पर तेघड़ा में विभिन्न सरकारी/गैरसरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। कई विद्यालयों में बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई वहीं कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। अनुमंडल कार्यालय पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र मोहन प्रसाद ने अपने आवासीय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

- Sponsored Ads-

तेघड़ा में देश का 75 वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया 2सिविल कोर्ट परिसर में सब जज सुशील प्रसाद, अनुमंडल वकालत खाना परिसर में संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता रामप्रवेश सिंह, प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, पंचायत समिति भवन परिसर में प्रमुख ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अनुमंडल पत्रकार संघ कार्यालय परिसर में संघ के अनुमंडल अध्यक्ष सह अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस बल के जवानों ने झंडे को सलामी दी।

तेघड़ा में देश का 75 वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया 3इस मौके पर एसडीओ राकेश कुमार, डीएसपी रविन्द्र मोहन प्रसाद, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ सुश्री रश्मि, थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित पत्रकार अशोक कुमार, बबलू कुमार, विकास वागीश, अजीत कुमार झा, अशोक कुमार ठाकुर, अनन्त कुमार आदि मौजूद थे। इसी तरह नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष सोनाली भारती, सेंट पॉल स्कूल में निदेशक सुनील कुमार, तेघड़ा अस्पताल परिसर में चिकित्सा प्रभारी डॉ0 रामकृष्ण, थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं गोशाला परिसर में एसडीओ राकेश कुमार ने राष्ट्रीय झंडोत्तोलन किया।

तेघड़ा में देश का 75 वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया 4इस अवसर पर गोशाला परिसर में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। एसडीओ राकेश कुमार के द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

बेगूसराय तेघरा संवाददाता शशि भूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article