हेलीपैड से लेकर सभास्थल तक किया गया रिहर्सल
डीएनबी भारत डेस्क
बिहार शरीफ में आगामी 25 अक्टूबर 2025 को एक भव्य जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह जनसभा श्रम कल्याण मैदान में दोपहर 1 बजे होगी, जहां वे बिहार शरीफ की जनता जर्नादन से रूबरू होंगे।

इसकी जानकारी आज बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा बीजेपी उम्मीदवार डॉ. सुनील कुमार ने दी और उन्होंने क्षेत्र की जनता से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि यह जनसभा बिहार के विकास, सुशासन और स्थायी परिवर्तन के संकल्प को और मज़बूती देगी।
डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि अमित शाह के संबोधन से कार्यकर्ताओं और जनता में नया उत्साह पैदा होगा। यह सभा बिहार में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।
डीएनबी भारत डेस्क