डीएनबी भारत डेस्क
खगड़िया महेशखूंट थाना क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक 16 वर्षीय बालक की मौत हो गयी।मौत की खबर परिजन सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त लड़का गड्ढे भरे पानी मे स्नान कर रहा।
- Sponsored Ads-

स्नान करने के दौरान उक्त बालक का पैर फिसल गया और ज्यादा पानी मे चला गया। जिस कारण डूबकर मौत हो गयी। ग्रामीणों ने काफी मेहनत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दूसरे राज्य में रहता है। वो किसी कार्य से अपने गांव घर आये हुए था।
मृतक की पहचान महेेेशखूूंट थाना क्षेत्र के मादारपुर गांव शशि कुमार के रूप में कई गयी है।वही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगरिया भेज दिया।
खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
