निजी नसिंग होम में हुई प्रसूता की मौत,परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

DNB Bharat Desk
मृतिका की पहचान सहरसा जिले के चतरिया वार्ड-3 तरही निवासी संजीत राय के 28 वर्षीय पत्नी बवीता देवी के रुप में हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड मुख्यालय से महज 100 मीटर की दुरी पर स्थित शिवम नर्सिंग होम में प्रसव कराने आई एक महिला की मौत हो गई। हालांकि बच्चा सलामत है। बताया जा रहा है कि अलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि में मृतिका महिला के परिजनों ने प्रसव कराने के आया था। जहां डाक्टरों ने किसी कारणवश नहीं देखा जिसके बाद आशा कार्यकर्ता द्वारा बहला-फुसलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महज 100 मीटर की दुरी पर स्थित शिवम नर्सिंग होम में प्रसव के लिए ले गयी।
निजी नसिंग होम में हुई प्रसूता की मौत,परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप 2जहां पर प्रसव के लिए के डाक्टरों ने पहले 40 हजार रुपए जमा करने के लिए बोला,जिस पर मृतिका के पति द्वारा गुगल पे के माध्यम से 35 हजार रुपए भेजा गया। जिसके बाद डाक्टरों ने प्रसव कराने के लिए आपरेशन की प्रक्रिया शुरू किया। डॉक्टर ने जहां पहले छोटा आपरेशन किया जब बच्चा का सही निकालना नहीं हुआ तो फिर बड़ा आपरेशन किया और बच्चा को सुरक्षित निकाल लिया। उसके बाद प्रसूता की तबियत बिगड़ गई और धीरे-धीरे ब्लडप्रेशर कम होता गया और उसकी मौत हो गई।
निजी नसिंग होम में हुई प्रसूता की मौत,परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप 3मौत के उपरांत डाक्टरों ने बीपी कम होने का हवाला देते हुए महिला को सदर अस्पताल खगड़िया नीजी एम्बुलेंस से भेज दिया। जहां डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। इस पर परिजन आक्रोशित हो गया।  जैसे ही वापस मृत महिला को लेकर अलौली के उसी शिवम नर्सिंग होम में पहुंचे। तब तक डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गया। ऐसे में परिजनों ने नर्सिंग होम के डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों की मानें तो महिला की मौत के लिए नर्सिंग होम गुनाहगार है। मृतिका की पहचान सहरसा जिले के चतरिया वार्ड-3 तरही निवासी संजीत राय के 28 वर्षीय पत्नी बवीता देवी के रुप में हुई है।
निजी नसिंग होम में हुई प्रसूता की मौत,परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप 4मृतिका मां ने बताई कि उसका घर दरभंगा जिले के गोपालपुर अरथुआ है और वे अपनी बेटी को प्रसव के लिए गोलमा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलौली आई जहां डाक्टरों और नर्स ने कहा कि अभी प्रसव नहीं होगा।  जिसके बाद किसी आशा ने बताया कि चलो प्राईवेट अस्पताल वहां अच्छा से दिखा देते हैं। जिसके बाद आशा के बात पर शिवम नर्सिंग होम आएं। इधर घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर अलौली थाना पुलिस पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही। इस सम्बन्ध में पत्रकार द्वारा सिविल सर्जन खगड़िया से पुछने पर उन्होंने कहा कि फोटो भेजिए कारवाई करेंगे।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article