बीरपुर में आयोजित जनता दरबार में 2 मामले निष्पादित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

शनिवार को बेगूसराय के वीरपुर थाना परिसर में सीओ ललिता कुमारी पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार प्रसाद के नेतृत्व में भूमि विवाद से संबंधित मामलों को सुलझाने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पुराने 4 मामलों की सुनवाई करते हुए आपसी समझौता के आधार पर 2 मामलों को निष्पादित किया गया।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में सीओ ललिता कुमारी ने बताया कि पुराने 4 मामलों की सुनवाई किया गया है। 2 मामलों को आपसी समझौता के आधार पर निष्पादित किया गया है। 3 नये मामले आए हैं। जिसमें नोटिस भेजा जा रहा है। मौके पर अंचल प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर वर्मा समेत दर्जनों फरियादी मौजूद थे।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपाल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article