कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन,31 महिला गृहणीयों ने लिया भाग

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय, बिहार द्वारा 26 सितम्बर मंगलवार को छौराही प्रखंड में श्री अन्न अनाज आधारित व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 31 महिला गृहणीयों ने भाग लिया। महिला गृहणीयों द्वारा मडुवा,सावा, ज्वार, बाजरा आदि अनाजों पर अलग-अलग व्यंजन सामग्री जैसे बिस्कुट, रोटी, चिला, लड्डू, हलवा इत्यादि बनाकर प्रतियोगिता में पेश किया गया।

- Sponsored Ads-

कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन,31 महिला गृहणीयों ने लिया भाग 2इसमें उपस्थित सभी महिलाओं को सहभागिता प्रमाण पत्र तथा सफल पांच महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर सुषमा टम्टा ने श्री अन्न के फायदे तथा उसमें उपस्थित पोषक तत्वो के बारे में जानकारी दी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने भी दैनिक जीवन में श्री अन्न के महत्व पर चर्चा की।

कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन,31 महिला गृहणीयों ने लिया भाग 3तथा श्री अभय रंजन ने मोटे अनाज की खेती तथा जलवायु में हो रहे परिवर्तन को देखते हुए मोटे अनाज की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, सरपंच, आंगनवाड़ी अध्यक्ष समेत दर्जन लोग शामिल हुए।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article