खोदावंदपुर प्रखंड में उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व हुआ सम्पन्न

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व सोमवार की प्रातः उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही सम्पूर्ण प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया । कही से कोई अप्रिय वारदात की सूचना नही है । प्रातः सूर्य को अर्घ्य देने के लिए देर रात्रि से ही छठ व्रतियों का हुजूम छठ घाटों की ओर चल पड़ा ।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर प्रखंड में उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व हुआ सम्पन्न 2मांथे पर पूजा सामग्री और प्रसाद दौरा लिए क्या बूढ़ा क्या जवान क्या बच्चे भक्तिभाव से छठ घाटों पर जमा हुए । छठ व्रती महिला पुरुषों ने करीब दो घंटे से अधिक समय तक पानी मे खड़ा रहकर भगवान भास्कर का आराधना करता रहा । यह रमणीक दृश्य देखते ही बन रहा था । “उगहो हो सूरज देव भेल अर्घ्य के बेर” के लोक गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान था । प्रखंड के बुढ़ी गंडक तट स्थित मेघौल , फ़फौत पुल , बरियारपुर पश्चमी , शिवालय घाट बाड़ा में तथा मलमल्ला पुवारी पोखड़ा ,मुसहरी पोखड़ा , चलकी पोखड़ा , नागा पोखड़ा , सागी डीह पोखड़ा , तेतराही पोखड़ा , हकरू महतो पोखड़ा पर छठ व्रतियों का काफी हुजूम देखा गया।

खोदावंदपुर प्रखंड में उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व हुआ सम्पन्न 3इसके इतर भी प्रखंड के अन्य छठ घाटों एवं अपने घर आंगन में भी लोगो ने अस्थाई  तालाब निर्माण कर लोगो ने  भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण किया । छठ पूजा के दौरान घाटों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु अंचल अधिकारी अमरनाथ चौधरी ,बीडीओ नवनीत नमन , थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार  पुलिस बल के साथ छठ घाटों पर दोनो शाम देखे गए ।

 

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article