बेगूसराय में नशा खुरानी गिरोह ने रेल यात्री को बनाया अपना शिकार,बेहोश कर सारा सामान लेकर हो गया चंपत

DNB Bharat Desk

 

आए दिन लगातार नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों के द्वारा रेल यात्रियों को अपना शिकार बनाया जाने से रूटिंग गस्ती एवं ट्रेन एस्कॉर्ट पर खड़ा हो रहा है प्रश्न चिन्ह

डीएनबी भारत डेस्क

इस त्योहारी मौसम में एक बार फिर बेगूसराय में रेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं तथा रूटिंग गस्ती एवं ट्रेन एस्कॉर्ट पर प्रश्न चिन्ह खरा हो रहा है । आए दिन लगातार नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों के द्वारा रेल यात्रियों को अपना शिकार बनाया जा रहा है और इसी कड़ी में एक बार फिर नशा खुरानी गिरोह के सदस्य बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कारी चक के रहने वाले मोहम्मद शताब को नशा का शिकार बनाकर मोबाइल एवं नगद राशि लेकर चंपत हो गए।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में नशा खुरानी गिरोह ने रेल यात्री को बनाया अपना शिकार,बेहोश कर सारा सामान लेकर हो गया चंपत 2परिजनों ने बताया कि मोहम्मद सताब कल खगड़िया से ट्रेन में सवार होकर आ रहा था और उसे बेगूसराय उतरना था। लेकिन इसी दौरान बीच में कहीं नशा खुरानी गिरोह ने उसे किसी प्रकार से बेहोश कर दिया और सारा सामान लेकर चम्पत हो गया । नशे की हालत में वह बछवाड़ा पहुंच गया जहां पर ट्रेन में मौजूद कुछ लोगों के द्वारा उसे नीचे उतरा गया और तत्पश्चात जीआरपी को इसकी सूचना दी गई।

बेगूसराय में नशा खुरानी गिरोह ने रेल यात्री को बनाया अपना शिकार,बेहोश कर सारा सामान लेकर हो गया चंपत 3फिलहाल मोहम्मद सताब का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। लेकिन जिस तरह से पर्व त्यौहार के इस मौसम में नशा खुरानी गिरोह सक्रिय है उससे कहीं ना कहीं रेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article