पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सागी पंचायत के गोसायमठ टोला में एक महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर गले मे फंदा डाल आत्महत्या कर लिया । मृतक महिला गोसायमठ निवासी सोनू कुमार की 25 वर्षीय पत्नी नीतू कुमारी है । घटना की जानकारी  मिलते ही थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार दलबल के साथ गोसायमठ पहुंचकर घटना स्थल से शव को अपने कब्जे में ले लिया ।

- Sponsored Ads-

ततपश्चात कागजी प्रक्रिया पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया । स्वजनों ने बताया कि थाना क्षेत्र के छौड़ाही ओपी अंतर्गत राजोपुर निवासी राम रतन दास की पुत्री नीतू कुमारी की शादी पांच वर्ष पहले गोसायमठ निवासी झपसु दास के पुत्र सोनू कुमार के साथ हुई थी । नीतू को ढाई साल का एक पुत्र भी है जिसका नाम निशांत है ।

नीतू अक्सर बीमार रहा करती थी । इसको लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहता था । लोगो को अंदेशा है । इसी विवाद आक्रोशित होकर नीतू ने आत्महत्या कर लिया । अपर थाना अध्यक्ष अर्चना झा ने घटना का पुष्टि किया है ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article