बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल, पुलिस की सक्रियता से बची जान

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मुफस्सिल थानाक्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर एसएच 55 की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक सड़क हादसे में चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर एसएच- 55 की है। घायलों की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के नित्यानंद चौक निवासी अनिल पंडित एवं मुन्ना पंडित के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित ने बताया कि वह अपनी नतनी का प्रसव करने के लिए बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम एडमिट कराए थे उसी को देखने के लिए दोनों व्यक्ति बाइक से जा रहे थे। इसी क्रम में मोहनपुर के नजदीक तेज रफ्तार से जा रही पिकअप वैन ने एकाएक ब्रेक मार दी जिससे आनियंत्रित होकर बाइक उससे टकरा गई और दोनों ही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

गनीमत रही की मौके पर गस्ती में गुजर रहे मुफस्सिल थाना पुलिस की नजर घायलों पर पड़ गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। जिससे दोनों घायल की जान बची। फिलहाल दोनों घायल का सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाज चल रहा है और दोनों की स्अथिति सामान्य बताई जा रही है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article