सड़क दुघर्टना में चाचा-भतीजा गंम्भीर रूप हुए जख्मी,दोनों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनएच 28 सड़क पर पावर ग्रिड चौराहा के समीप शुक्रवार की देर शाम में टोटो अज्ञात वाहन के चपेटे में आ गया। जिससे टोटो के परखच्चे उड़ गए और टोटो पर सवार टोटो चालक के अलावा एक 5 वर्ष का दुधमुंहा बच्चा भी टोटो पर सवार होकर बरौनी ब्लॉक चौक से तेघड़ा की तरफ़ जा रहा था ‌तभी पावर ग्रिड चौराहा के आगे दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

- Sponsored Ads-

टोटो पर सवार दोनों जख्मियों के बीच चाचा – भतीजे का रिश्ता था। जहां सड़क दुघर्टना में चाचा और भतीजे दोनों ही गम्भीर रूप से घायल हो गए । घटना की सूचना पाते ही बरौनी थाना की 112 डायल एवं बरौनी थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहूंच दोनों जख्मियों को स्थानीय अस्पताल समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी लाया। जहां से बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया।

सड़क दुघर्टना में चाचा-भतीजा गंम्भीर रूप हुए जख्मी,दोनों को अस्पताल में कराया गया भर्ती 2इधर पुलिस ने क्षतिग्रस्त टोटो को जब्त कर लिया। वहीं घटनास्थल पर से चालक ने गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। वहीं घटना की खबर आस-पास में फैलते ही बरौनी अस्पताल में भीड़ जमा हो गई।जमा भीड़ में पहूंचे हुए स्थानीय लोगों ने असुरारी गाछी टोला नगर परिषद बीहट वार्ड संख्या -07 निवासी किशुन देव सिंह के पुत्र रौशन कुमार के ससुर फुलवड़ीया थाना क्षेत्र अन्तर्गत फुलवड़ीया -3 गाछी टोला निवासी अकलू महतों के पुत्र ललन महतों एवं बबलू राय के 5 वर्षीय पुत्र चचेरे साले यशराज के रूप में किया।

वहीं समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी के स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता व गुणात्मक गुणवत्तापूर्ण कौशल के सहारे सीमित संसाधनों में भी आखिर सांस गिन रहे 5 वर्षीय दुधमुंहे बच्चे की जान बचाई जा सकी। नहीं तो बच्चे की जान बचाई नहीं जा सकती थी। यह कथन गम्भीर रूप से जख्मी हुए ललन महतों एवं उनके परिजनों का है। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाते ही डायल 112 एवं अपर थानाध्यक्ष बरौनी बालकृष्ण अत्रि, एएसआई जितेन्द्र कुमार, फुचू सुरेन्द्र टुडू , संध्या गस्ती दल सहित अन्य अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया तथा थोड़ी देर के लिए स्वतः लगे सड़क जाम को खुलवाया और स्थिति को नियंत्रित करने में सफल रहे।

सड़क दुघर्टना में चाचा-भतीजा गंम्भीर रूप हुए जख्मी,दोनों को अस्पताल में कराया गया भर्ती 3आगे उन्होंने कहा कि जख्मी हुए ललन महतों अपनी बेटी बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत नगर परिषद बीहट वार्ड संख्या -07 असुरारी गाछी टोला निवासी रौशन कुमार की पत्नी जुली कुमारी कुमारी को छोड़ने उसके घर आया था। जहां से वापस वह एन एच 28 के रास्ते अपने घर फुलवड़ीया जा रहा था तभी वह पावर ग्रिड चौराहा के समीप सड़क दुघर्टना में गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article