नालंदा:-अवैध प्रेम प्रसंग में आरएमपी डॉक्टर की गोली मारकर हत्या,तीन लोग गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

प्रेमिका के घर वालों के द्वारा आरएमपी डॉक्टर की हत्या गोली मारकर कर दी,हत्या कर शव को प्रेमिका के परिजनों ने छिपाने का किया प्रयास

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र इलाके के पैंदापुर गांव में अवैध प्रेम प्रसंग में आरएमपी डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने का भी प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महक में में हड़कंप मच गई।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में हिलसा डीएसपी ने बताया कि आरएमपी डॉक्टर निरंजन कुमार आरएमपी डॉक्टर है। निरंजन कुमार के क्लीनिक में हिलसा की वर्षा नाम की महिला पिछले कई महीने से साथ में काम करती थी। जिससे आरएमपी डॉक्टर का अवैध प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर आरएमपी डॉक्टर के द्वारा वर्षा को हिल्सा छोड़ने और लाने जाता था।

नालंदा:-अवैध प्रेम प्रसंग में आरएमपी डॉक्टर की गोली मारकर हत्या,तीन लोग गिरफ्तार 2 देर रात भी आरएमपी डॉक्टर के द्वारा महिला को छोड़ने उसके घर हिल्सा गए थे। इसी दौरान प्रेमिका के घर वालों के द्वारा आरएमपी डॉक्टर की हत्या गोली मारकर कर दी गई। इस घटना को लेकर हिल्सा डीएसपी के द्वारा एफएसएल टीम की मदद ली गई। जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ। फिलहाल इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article