वीरपुर पुलिस ने 03 शातिर चोर को 04 मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना पुलिस ने तकनीकी टीम की सहायता से किया गिरफ्तारी।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना में दिनांक 27 जुन को थाना कांड संख्या 97/23 मोबाइल चोरी से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। जिसके आलोक में पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुए उक्त चोरी माममले में सफलता पाई है और तीन शातिर चोर को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार चोर की पहचान वीरपुर पश्चिम पंचायत के बरैयपुरा गांव के अरूण महतो के 22 वर्षीय पुत्र राजन कुमार, नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर वार्ड 43 के निवासी रामाशीष महतों के 23 वर्षीय पुत्र राजा कुमार, और उक्त वार्ड एवं गांव के ही स्वर्गीय रामजी महतों के 35 वर्षीय पुत्र जगन्नथ महतो को चोरी गए मोबाइल के लोकेशन के आधार तथा पुलिस के द्वारा किए गए विभिन्न तरह के अनुसंधानों के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरपुर थाना कांड संख्या 97/23 के अप्राथमिकी अभियुक्त राजन कुमार, राजा कुमार, जगन्नाथ महतों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article