नालंदा में ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

DNB Bharat

नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत भदवा मोड़ के समीप धान से लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में पलटने से हुई घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत भदवा मोड़ के समीप धान से लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर चालक शशिकांत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर हालत में चालक को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिंद थाना क्षेत्र इलाके के शतकपूर गांव से शशिकांत कुमार ट्रैक्टर धान लोड करके नूरसराय के नदियौना गांव जा रहा था। इसी दौरान भदवा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने ट्रैक्टर चालक को चकमा दे दिया जिसे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

आस-पास मौजूद ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण व पुलिस की मदद से घायल ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया। जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

TAGGED:
Share This Article