बिहार में वज्रपात से हुई 7 और लोगों की मौत, सीएम ने 4 लाख अनुग्रह राशि की घोषणा के साथ की ये अपील

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

वज्रपात से बांका में 02, बक्सर में 02, भागलपुर रोहतास में 01, जहानाबाद में 01, औरंगाबाद में 01 एवं जमुई में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article