बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सहायक थाना लाखो क्षेत्र अंतर्गत टोल टैक्स के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना लाखों सहायक थाना क्षेत्र के टोल टैक्स के समीप की है।

- Sponsored Ads-

मृतक युवक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के महमदपुर गौतम वार्ड नंबर 11 निवासी नेपाली तांती के लगभग 25 वर्षीय पुत्र रंजय तांती के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई सुजय कुमार तांती ने बताया कि मृतक बेगूसराय से दवा लेकर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर महमदपुर गौतम जा रहा था।

तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टोल टैक्स के पास उसे कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि इस मौत की सूचना एक अनजान व्यक्ति के द्वारा टेलीफोन पर दी गई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लाखो थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article