बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले 102 एंबुलेंस कर्मियों की बुलाई गई बैठक

DNB Bharat

बैठक में सर्वसम्मति से 10 दिनों के भीतर बकाया 4 माह का वेतन और ईपीएफ का भुगतान नहीं होने पर एम्बुलेंस कर्मी ने सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बकाया वेतनमान की मांग को लेकर बिहारशरीफ के धनेश्वरघाट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले 102 एंबुलेंस कर्मियों की बैठक बुलाई गई। जिसमें सर्वसम्मति से 10 दिनों के भीतर बकाया 4 माह का वेतन और ईपीएफ का भुगतान नहीं होने पर सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की।

- Sponsored Ads-

संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि हमलोग 2013 से एंबुलेंस की सेवा दे रहे हैं। पिछले साल से 102 एंबुलेंस के संचालन का जिम्मा नए कंपनी को दी गई है। जिसके कारण नए कंपनी द्वारा पिछले 4 माह का वेतन और 22 माह का ईपीएफ देने से इंकार कर दिया गया है।

इसको लेकर हमलोग सिविल सर्जन से मिलकर कई बार गुहार लगा चुके हैं पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। 8 हजार रुपए पर हमलोग काम करते हैं और वह भी समय पर न मिले तो हमलोग के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसलिए हम लोग सिविल सर्जन से मांग करते हैं कि 10 दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो हम लोग सामूहिक अवकाश पर जाने को बाध्य हो जाएंगे।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article