केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा ग्राम पंचायत व्यवस्था को कमजोर करने की की जा रही है साजिश

DNB Bharat

बेगूसराय मुख्यालय पर जिला मुखिया संघ के द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय मे केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा ग्राम पंचायतों को कमजोर करने और उनके अधिकारों को कटौती करने के विरोध में जिला मुखिया संघ के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला समाहरणालय के दक्षिणी द्वार पर आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र और राज्य की सरकारें लगातार ग्राम पंचायतों के अधिकारों को छीनने का काम कर रही है. वही संविधान के 73 वें संशोधन में जो अधिकार ग्राम पंचायत को दिए गए थे वह सभी अधिकार धीरे-धीरे वर्तमान की सरकार उनसे छीनती जा रही है। वहीं ग्राम पंचायतों को इसके माध्यम से पंगु बनाने का काम किया जा रहा है।

मुखिया संघ के अध्यक्ष ने बताया कि ग्राम पंचायत के मुखिया एक भी कल्याणकारी योजनाओं का चयन या लोगो दिलाने में सक्षम नहीं है। गांधीजी ने ग्राम स्वराज का सपना देखा था जिसके तहत इस देश में तीन तरह की सरकारें चलती है केंद्र सरकार, राज्य सरकार और ग्राम पंचायत की सरकार। उन्होंने आगे बताया कि केंद्र और राज्य की सरकारें शक्तिशाली है दोनों ही मिलकर ग्राम पंचायत के अधिकारों को छीनने का काम कर रही है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article