आंधी तूफान के कारण कई घरों में लगी आग,कई मवेशी की जलकर हुई मौत,लाखों रुपए का हुआ नुकसान

DNB Bharat Desk

5 मोटर साइकिल,10 बकरी , जानवर खिलाने के लिए रखे कट्टू, भूसा, मसूरी,गेहूं,चावल, एवं अन्य अनाज जलकर राख हो गई।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के रहुई प्रखंड क्षेत्र इलाके में रात्रि में तेज आंधी तूफान के वजह से लाखों रुपए के नुकसान पहुंचा है। आंधी तूफान से जगह जगह पर पेड़ पौधे टूट कर गिर गए हैं तो कई जगह बिजली के खंभे धारासायी हो गया।

आंधी तूफान के कारण कई घरों में लगी आग,कई मवेशी की जलकर हुई मौत,लाखों रुपए का हुआ नुकसान 2प्रखंड क्षेत्र इलाके में स्थित सुपासंग पंचायत के मुर्गियाचक गांव में मात्र घंटो देर की आंधी से गांव में हड़कंप मचा दिया। इस आंधी तूफान से ग्रामीणों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार मुर्गियाचक गांव में गेहूं के खेत में बचे अवशेष फसल में अज्ञात बदमाशों द्वारा आग लगा दिया गया था। आग लगने के कुछ दिन के बाद आंधी तूफान आ गया।

- Sponsored Ads-

आंधी तूफान के कारण कई घरों में लगी आग,कई मवेशी की जलकर हुई मौत,लाखों रुपए का हुआ नुकसान 3जिससे आग की लपेटा गांव की ओर बढ़ गया। धीरे-धीरे आग अपना विकराल रूप धारण कर लिया और मुर्गियाचक गांव के जानकी बीघा टोले के दर्जनों घरों में आग लग गई। जिसमे 5 मोटर साइकिल,10 बकरी , जानवर खिलाने के लिए रखे कट्टू, भूसा, मसूरी,गेहूं,चावल, एवं अन्य अनाज जलकर राख हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि शाम के बाद खेतों में किसान द्वारा प्रालि जलाया जा रहा था उसके बाद अचानक तेज आंधी आ गया जिससे आग घरों में लग गया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article