बछवाड़ा प्रखंड के चमथा दो पंचायत के राजद के पूर्व पंचायत अध्यक्ष के निधन पर कार्यकर्ताओ में शोक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के चमथा दो पंचायत निवासी राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व पंचायत अध्यक्ष 70 वर्षीय जगदीश राय का निधन ह्रदय गति रूक जाने के कारण बुधवार को हो गया। वे काफी दिन से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनकर राजद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

बछवाड़ा प्रखंड के चमथा दो पंचायत के राजद के पूर्व पंचायत अध्यक्ष के निधन पर कार्यकर्ताओ में शोक 2राजद कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्व जगदीश राय राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। उन्होंने पार्टी की नीति सिद्धांत पर चलने वाले सच्चे सिपाही थे। उनके निधन से राजद पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। इनकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। इनके निधन के खबर सुनते हैं प्रखंड राजद के सभी कार्यकर्ता उनके निवास स्थान चमथा पहुंचकर पार्टी का झंडा फूल माला देकर अंतिम विदाई दी।बछवाड़ा प्रखंड के चमथा दो पंचायत के राजद के पूर्व पंचायत अध्यक्ष के निधन पर कार्यकर्ताओ में शोक 3

- Sponsored Ads-

अंतिम विदाई देने वालों में राजद नेता बछवाड़ा विधानसभा के पूर्व राज्य प्रतिनिधि धर्मेंद्र राय, अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सहनी, जिला सचिव अरुण यादव, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, प्रखंड प्रवक्ता प्रशांत कुमार दीपक, सुनील राय भुवनेश्वर राम पंचायत अध्यक्ष चमथा दो पंचायत के राजेंद्र राम, पूर्व सरपंच विश्वनाथ सिंह, सहदेव राय, युवा कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश मेहता, छात्र नेता गौरव कुमार, रामाकांत राय, शंकर राय, युवा नेता सत्यकांत सिंह, अशोक सिंह के साथ-साथ राजद के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Share This Article