शराब कारोबार के आरोप में गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने घेरा उत्पाद थाना

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा में गुरुवार को दर्जनों की संख्या में चकदिलावर के ग्रामीणों ने उत्पादक थाने का घेराव कर उत्पाद थाना के विरुद्ध जमकर मुर्दाबाद के नारेबाजी की। ग्रामीणों का उत्पाद विभाग के ऊपर आरोप है कि 1 दिन पूर्व उत्पाद विभाग के द्वारा चकदिलावर गांव में शराब की शिकायत मिलने पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने प्रभु केवट, मनोज केवट, जितेंद्र उर्फ छोटू धनंजय टमटम समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

- Sponsored Ads-

उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान 2 लीटर चुलाई शराब भी बरामद किया गया है। उत्पाद विभाग के अनुसार सभी गिरफ्तार शराब माफिया हैं और इनके ऊपर कई शराब से जुड़े मामले भी दर्ज हैं। वहीं ग्रामीणों के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी शराब माफिया बेकसूर हैं और बेवजह उत्पाद थाना की पुलिस की टीम इन लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाई है। इन सभी गिरफ्तार लोगों के ऊपर शराब अधिनियम के तहत मामले भी दर्ज हैं।

वहीं ग्रामीणों के अनुसार सभी गिरफ्तार बेकसूर हैं और बिना बजह बिना कोई चीज के बरामदगी के पांच लोगों को उत्पाद विभाग गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने सभी की रिहाई की मांग को लेकर उत्पाद थाने का घेराव कर हंगामा किया।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article