बछवाड़ा में होली के हुड़दंग को देखते हुए 225 लोगो पर हुई धारा 107 की करवाई

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में होली पर्व में हुड़दंग मचाने वालों की अब खैर नहीं है ऐसे लोगों को खिलाफ पुलिस के द्वारा कानूनी डंडा चलना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बछवाड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो के करीब 225 लोगों के खिलाफ होली पर्व में हुड़दंग मचाने  की आशंका पर धारा 107 की कारवाई पुलिस के द्वारा की गई है।

 

इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो के 225 लोगों को खिलाफ पर्व के मद्देनजर 107 की कारवाई की अनुशंसा की गई है। बछवाड़ा पुलिस के कड़े तेवर को देखकर असामाजिक तत्वों में भय का माहौल व्याप्त है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article