प्रख्यात चिकित्सक एवं बेगूसराय की शान डाॅ एकवाल अख्तर साहब का निधन

DNB Bharat

चिकित्सा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति – आईएमए बेगूसराय

डीएनबी भारत डेस्क 

डाॅ एकवाल अख्तर का निधन चिकित्सा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। जो निकट भविष्य में पूरा होना संभव नहीं दिख रहा है। उक्त बातें बेगूसराय के चिकित्सक नलिनी रंजन ने कही। साथ ही उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर शाम पटना में इलाज के दौरान डाॅ एकबाल अख्तर का निधन हो गया।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया डाॅ एकबाल अख्तर बेगूसराय के शुरुआती दसक के चिकित्सा जनक डाॅ अख्तर के ज्येष्ठ पुत्र थे। ये प्रतिष्ठित दक्ष कार्डियोलॉजिस्ट थे। अमेरिका के नामचीन चिकित्सकों में उनकी गिनती होती थी। डाॅ अख्तर अमेरिकी प्रेसिडेंट के निजी चिकित्सक भी रह चुके थे।

बेगूसराय चिकित्सा जगत में उनका योगदान पिता के नाम पर आईएमए हॉल के अख्तर मेमोरियल भवन के रूप में हमेशा यादगार रहेगा।  बनाने का श्रेय डा0एसके लाल और डा0कांति मोहन सिंह जी को जाता। बेगूसराय के चिकित्सकों के प्रति उनका लगाव सदा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने यह कथन एक विशेष परिस्थिति में कही थी।

“Doctors are precious gift of God, everybody ‘prime duty to preserve them with care”

उनके निधन उपरांत बेगूसराय के तमाम चिकित्सकों ने उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर डाॅ अख्तर को श्रद्धांजलि दी। जानकारों की मानें तो डाॅ एकबाल अख्तर को पूरे विधि विधान से बुधवार की देर रात पोखरिया स्थित कब्रगाह में सुपुर्दे खाक किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article