बछवाड़ा में अनुमंडल पत्रकार संघ की बैठक आयोजित, बैठक में सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानुन बनाने की गई मांग

DNB Bharat Desk
??

डी एन बी भारत डेस्क 

बेगुसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के रानी गांव स्थित पुर्व पत्रकार विनोद राय के आश्रम में रविवार को अनुमंडल पत्रकार संध तेघड़ा की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार मोहन झा ने किया। बैठक में बछवाड़ा,तेघड़ा,भगवानपुर,मंसूरचक समेत बरौनी के दर्जनों पत्रकारों ने भाग लिया। बछवाड़ा में अनुमंडल पत्रकार संघ की बैठक आयोजित, बैठक में सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानुन बनाने की गई मांग 2बैठक के दौरान होली मिलन समारोह व संगठन को मजबूत बनाने,सदस्यता राशि समय से जमा करने,कार्यशाला आयोजित करने पर विषेश रुप से चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए पत्रकार संध के अनुमंडल अध्यक्ष शशि भुषण भारद्वाज ने कहा कि पत्रकरों को आये दिन विभिन्न समस्याओं से गुजरना पर रहा है इसके लिए संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। अगर हमारा संगठन मजबूत होता है तो हम पत्रकारों के दुःख सुख में हमेशा खड़े होकर एक दुसरे का साथ देते रहेंगे। पहले भी संगठन के माध्यम से कई पत्रकारों के साथ समस्या आने पर संगठन हमेशा मदद की है।बछवाड़ा में अनुमंडल पत्रकार संघ की बैठक आयोजित, बैठक में सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानुन बनाने की गई मांग 3 उन्होंने कहा कि आज कि दौर को देखते हुए हम सबलोगो को कुछ सीखने की जरूत है। जिसके लिए एक कार्यशाला का आयोजन अनुमंडल स्तर पर होनी चाहिए। कार्यशाला आयोजित होने से पत्रकारों को बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। वर्तमान समय में जो पत्रकारिता का दौड़ है, उस दौड़ में समाचार किस प्रकार लिखा जाय,किस न्यूज को कैसे बनाया जाय, बिना किसी डर,भय के आम लोगों की आवाज को उठाना यह सीखने की जरुरत है ।

बछवाड़ा में अनुमंडल पत्रकार संघ की बैठक आयोजित, बैठक में सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानुन बनाने की गई मांग 4

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होता है, वही पत्रकार संध के वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र कुमार,डब्लू कुमार,सुबोध कुमार,आनंत कुमार,विकाश वागीश,विजय भारती,मुकेश कुमार चौधरी,दीपक कुमार,पुर्व पत्रकार विनोद राय आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि जब तक तेघड़ा अनुमंडल में कार्यशाला का आयोजन नहीं हो जाता है। तब तक प्रत्येक प्रखंड में घुम-घुम कर बैठक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को पत्रकार सुरक्षा कानुन बनाने की जरूरत है। मौके पर अनुमंडल पत्रकार संध के सुमित कुमार बबलु,गणेश प्रसाद,अभिषेक भारती,मृत्युंजय कुमार,अशोक कुमार,संतोष कुमार सिंह,सचिन कुमार,विकाश वागीश,सुजीत कुमार,पंकज कुमार आदि पत्रकार मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

बेगुसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article