राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक पहुंचे बछवाड़ा,राजद के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के चिरंजीवीपुर गांव स्थित राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव के आवास पर गुरूवार को बिहार सरकार के पुर्व मंत्री सह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक पहुंचे बछवाड़ा,राजद के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 2

- Sponsored Ads-

राजद के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि आगामी 25 फरवरी को पुर्णिया में महागठबंधन द्वारा आयोजित रंगभूमि महारैला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि रंगभूमि महारैला में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक पहुंचे बछवाड़ा,राजद के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 3

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में घुम घुम कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में संप्रदायिक ताकत के खिलाफ महागठबंधन का परचम लहरा सके। वही पंचायत के मुखिया सह मुखिया संध के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात कुमार,राजद प्रवक्ता प्रशांत कुमार दीपक, प्रखंड अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने राजद के राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत फुल माला व चादर लेकर किया।राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक पहुंचे बछवाड़ा,राजद के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 4

मौके पर टोकन महतो,राम उदीत यादव,प्रशांत कुमार सोनू,मुकेश मेहता,दिलीप यादव, संजय राय,गौरव कुमार,अशोक यादव,चंदन राय समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

Share This Article