मंसूरचक थाना परिसर में शराब तस्करों की कराई गई परेड

DNB Bharat

समाज की मुख्यधारा से जुड़ने दी गई सलाह, अपराध नियंत्रण को लेकर बेगूसराय पुलिस सख्त।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र  में अपराध नियंत्रण एवं शराब कारोबारियों पर नकेल कसने को लेकर थाना परिसर में परेड कराई गई। इसी क्रम में मंसूरचक थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के शराब कारोबारियों की हाजरी ली गई।

- Sponsored Ads-

जिसमें थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर के द्वारा शराब कांड से संबंधित मामलों की जानकारी ली गई। वहीं उन्होंने गुंडा पंजी में संधारित लोगों के नामों की भी जानकारी ली। उक्त परेड के दौरान थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने शराब कारोबारीयों को जागरूक करते हुए शराब की ख़रीद बिक्री को अपराध बताया।

वहीं शराब मामले में जेल से बेल पर छुटे हुए लोगों की हाजरी लेते हुए उपरोक्त कारोबारी से समाज के मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की ताकि शराब कारोबारी के परिवार सहित समाज का भी भला हो सके। मौके पर एसआई धनंजय पाण्डेय, अशोक कुमार सहित सभी चौकीदार, दफादार सहित मामले से संबंधित चिन्हित 60 व्यक्ति उपस्थित थे।

बेगूसराय मंसूरचक संवाददाता आशीष झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article