मुख्यालय पुलिस केन्द्र बेगूसराय में पुलिस सभा का किया गया आयोजन

DNB Bharat

जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ पुलिस सभा।

डीएनबी भारत डेस्क 

रविवार को पुलिस केन्द्र बेगूसराय में पुलिस कप्तान बेगूसराय योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) निशित प्रिया, परिचारी प्रवर पुलिस केन्द्र, बेगूसराय आशुतोष कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। इस पुलिस सभा में पूर्व में आयोजित पुलिस सभा में उठाये गए समस्याओं के निराकरण से संबंधित जानकारी उपस्थित पुलिस पदाधिकारी ने एवं कर्मियों को दी।

- Sponsored Ads-

आज की आयोजित पुलिस सभा में पुलिस पदाधिकारी को कर्मियों ने अपनी समस्याओं जैसे बकाया राशि भुगतान, आवासन, बैरक मरम्मती, बैरक में जल आपूर्ति, शौचलय आदि से संबंधित समस्याओं को मुख्य रूप से रेखांकित किया। जिसके निराकरण हेतु पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा संबंधित प्रशाखा पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article