अनोखी शादी – बेकरारी का ऐसा आलम कि शादी के दिन का नहीं कर सके इंतजार, घर से भाग कर रचाई शादी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

आजकल छपरा में एक अजीब शादी की चर्चा जोरों पर है। होने वाले पति पत्नी की मिलन की बेकरारी ऐसी कि शादी के दिन तक का इंतजार नहीं कर सके और दोनो ने भाग कर शादी रचा ली। मामला छपरा के पानापुर प्रखंड का है जहां रामरुद्रपुर गांव की एक लड़की अचानक अपने घर से गायब हो गई। लड़की के गायब होने के परिजनों में हड़कंप मच गया लेकिन बाद में पता चला कि लड़की अपने होने वाले पति के साथ भाग गई और भाग कर शादी कर ली।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि पानापुर के रामरूद्रपुर गांव निवासी संध्या की शादी परिजनों ने दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी बोलबम सहनी के साथ तय की थी। शादी तय होने के बाद छेका का रस्म भी कर लिया गया अब बस इंतजार था दोनों के शादी की। शादी अगले वर्ष होने वाली थी लेकिन इधर लड़का लड़की दोनों को एक दूसरे के बिना जीना गंवारा लगने लगा और दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली।

बताया जाता है कि इधर दोनों के परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे लेकिन पति पत्नी की बेकरारी ने उन्हें इंतजार करने नहीं दिया। लड़की के घर से भागने के बाद परिजनों ने पानापुर थाना में मामला भी दर्ज कराया और जब पुलिस ने लड़की को बरामद किया तो मामला ही कुछ और निकला। बाद में पुलिस ने दोनों के परिजनों से बात की और फिर एक ठाकुरबाड़ी में दोनों की शादी बीती शुक्रवार की रात करवा दी गई। शादी के मौके पर पानापुर थाना की एसआई रूपम कुमारी भी परिजनों के साथ मौजूद थीं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article