बेगूसराय में युवक की संदेहास्पद मौत से इलाके में सनसनी

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के छौड़ाही थाना क्षेत्र के एजनी पंचायत का।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला में एक युवक की संदेहास्पद मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के एजनि पंचायत की है। मृतक की पहचान एजनी निवासी ललन दास के रूप में की गई है। मृतक की मां कला देवी ने दबंग पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मामूली विवाद को लेकर ललन दास को पकड़ लिया एवं लाठी-डंडे सहित अन्य हथियारों से उसकी पिटाई की और इसी क्रम में उसकी मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में युवक की संदेहास्पद मौत से इलाके में सनसनी 2

बताया जा रहा है कि ललन दास अपनी विधवा मां कला देवी का एकमात्र सहारा था और उसी पर पूरे परिवार के देखरेख पालन पोषण का बोझ भी था। आरोप लगाया जा रहा है कि पड़ोसी दबंग दो युवक के द्वारा लगातार उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और आज सरेआम आरोपियों के द्वारा उसकी पिटाई कर हत्या कर दी गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद छोड़ाही थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद दोनों आरोपी युवक अपने परिवार सहित घर छोड़कर फरार हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article