समस्तीपुर: सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने की तोड़फोड़ और NH-322 किया जाम

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के खालिसपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक किशोर की मौत के बाद परिजनो ने जमकर हंगामा किया। 

- Sponsored Ads-

आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए शव को सड़क पर रख एनएच-322 जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर  शांत कराकर यातायात बहाल कराया।जानकारी के अनुसार बरूप्णा रसलपुर निवासी लालबाबू राय के 16 वर्षीय पुत्र अमन कुमार यादव कोचिंग से घर लौट रहा था।

समस्तीपुर: सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने की तोड़फोड़ और NH-322 किया जाम 2 इसी दौरान बरूना पुल की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने एसएच-88 पर उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को इलाज के लिए खालिसपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 समस्तीपुर: सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने की तोड़फोड़ और NH-322 किया जाम 3परिजनो का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के समय अमन की सांस चल रही थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। बाद में परिजन उसे समस्तीपुर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इधर मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ कर शव को एनएच-322 पर रखकर सड़क जाम कर दिया।

 समस्तीपुर: सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने की तोड़फोड़ और NH-322 किया जाम 4सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। मौके पर प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक अनिकेत कुमार द्विवेदी,  पुलिस बल के साथ पहुंचे ।अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और जाम हटवाया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article