बेगूसराय सदर अस्पताल में भारी हंगामा: सांप काटने से मरीज की मौत के बाद परिजनों का बवाल, डॉक्टरों से मारपीट की कोशिश

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सांप काटने से पीड़ित एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से नाराज परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि परिजन अस्पताल कर्मियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। घटना के बाद सदर अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

- Sponsored Ads-

मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के चांद मिर्जापुर निवासी अर्जुन भगत के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन भगत खेत में चारा लेने गए थे, तभी उन्हें सांप ने काट लिया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर इलाज नहीं किया गया और डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी उन्हें इधर-उधर भेजते रहे, जिससे मरीज की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और सदर अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

बेगूसराय सदर अस्पताल में भारी हंगामा: सांप काटने से मरीज की मौत के बाद परिजनों का बवाल, डॉक्टरों से मारपीट की कोशिश 2इस दौरान अस्पताल कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की भी कोशिश की गई। हंगामे के कारण अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।वहीं नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सांप काटने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया।

Share This Article