डीएनबी भारत डेस्क
छौराही थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां मवेशियों के लिए घास लेने कावर झील गए एक मजदूर की अपराधियों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान नारायण पीपर गांव निवासी बासुदेव यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

परिजनों के अनुसार बासुदेव यादव रोज की तरह मवेशियों के लिए घास लेने कावर झील गए थे, इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही छौराही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
डीएनबी भारत डेस्क