नालंदा: घर के बगल में शौच करने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पिता और पुत्र की हुई बेरहमी से पिटाई, पिता की हुई मौत, पुत्र का इलाज जारी

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले में घर के बगल में शौच करने से मना करने पर पिता और पुत्र को लोहे के रॉड से पिट-पिट कर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में पुत्र का इलाज जारी है।

 घटना ऑंगांरी थानां क्षेत्र के सवलपुर गांव की है। मृतक सवलपुर गांव निवासी 60 वर्षय बालेश्वर पासवान है। मृतक के परिवार ने बताया कि घर के बगल में एक व्यक्ति शौच कर रहा था जिसे मना किया तो आधा दर्जन लोगों को बुलाया लाठी डंडे और रॉड से पिट पिट कर पिता और पुत्र को बेरहमी से पीटा। 

नालंदा: घर के बगल में शौच करने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पिता और पुत्र की हुई बेरहमी से पिटाई, पिता की हुई मौत, पुत्र का इलाज जारी 2जिससे बालेश्वर पासवान की मौत हो गई और इनका पुत्र का इलाज जारी है। हिलसा डीएसपी ऋषि राज ने बताया कि रात में दो पक्षो के बीच मारपीट हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article