नालंदा: सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार का विपक्ष पर बड़ा हमला, NDA में कोई मंत्री संपत्ति नहीं छिपा सकता, विपक्ष पहले अपने गिरेबान में झांके

DNB Bharat Desk

बिहार सरकार के सूचना जनसंपर्क एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने रहुई प्रखंड के उतरनामा गांव में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मंत्री ने कथावाचक की भूमिका निभाते हुए सनातन धर्म की महत्ता और भारतीय संस्कृति पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

- Sponsored Ads-

कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति सार्वजनिक करने के मुद्दे पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार पूरी तरह पारदर्शिता के सिद्धांत पर काम करती है। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी, विधायक और मंत्री अपनी संपत्ति का ब्योरा सरकार को देता है और इसे सार्वजनिक करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। 

नालंदा: सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार का विपक्ष पर बड़ा हमला, NDA में कोई मंत्री संपत्ति नहीं छिपा सकता, विपक्ष पहले अपने गिरेबान में झांके 2मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें खुद अपनी संपत्ति छिपाने की आदत है, वही दूसरों पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में कोई भी मंत्री या विधायक अपनी संपत्ति छिपा नहीं सकता।वहीं विपक्ष के “हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और” वाले तंज पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्ष पहले खुद अपने गिरेबान में झांके। 

Share This Article