साइकिल पे संडे के 600 रविवार पूरे: 12 अप्रैल को ‘सिक्स हंड्रेड संडे पैडलिंग फॉर चेंज’ का होगा भव्य आयोजन

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

साइकिल पे संडे के 600 वें रविवार 12 अप्रैल को सिक्स हंड्रेड संडे पैडलिंग फॉर चेंज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के अध्यक्ष डॉ कुन्दन कुमार ने कहा की साइकिल पे संडे की शुरुआत वर्ष 2014 में की गई थी, तब से यात्रा हर रविवार को आयोजित है। 

उन्होंने कहा कि धूप, सर्दी, बरसात चाहे मौसम जैसा भी रहा है साइकिल पे संडे अभियान अपनी निरंतरता को बनाए रखा है। इसी क्रम में 12 अप्रैल को साइकिल पे संडे का 600 वां रविवार पूरा हो रहा है। जिसको लेकर सिद्ध पीठ बड़की दुर्गा मंदिर बीहट परिसर से सुबह 6 बजे से यात्रा आरंभ कर फर्टिलाइजर टाउनशिप स्थित डीएवी परिसर तक की 6 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी। 

कहा कि इस यात्रा में कुल 600 साइकिल सवार यात्री शामिल होंगे। वहीं इस यात्रा में सहयोग दे रहे बीहट नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में विगत 12 वर्षों से आयोजित यह कार्यक्रम अपने आप में अनोखा कार्यक्रम है और निश्चित रूप से आने वाले समय में यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाएगा।

 साइकिल पे संडे के 600 रविवार पूरे: 12 अप्रैल को 'सिक्स हंड्रेड संडे पैडलिंग फॉर चेंज' का होगा भव्य आयोजन 2टीम के वरिष्ठ सदस्य विनोद भारती और सुजीत कुमार ने कहा कि साइकिल पे संडे अभियान अपनी निरंतरता के साथ-साथ अब तक 6 अनहद यात्रा को आयोजित कर चुका है। यह यात्रा अब तक बापूधाम मोतिहारी, बोधगया, लुंबिनी नेपाल, वाराणसी, शांति निकेतन, जनकपुर तक की आयोजित हो चुकी है। 

इस आयोजन को लेकर अभियान के वरिष्ठ सदस्य बिपिन कुमार राज, अंशु कुमार, कुणाल कुमार, शुभम कुमार, गोविंद कुमार, नीतीश कुमार, राजा कुमार, अजीत कुमार, राजू कुमार, प्रशांत कुमार, राम गोविंद, संतोष, लक्ष्य, अंकित, सौरभ सहित दर्जनों अभियानी साथी तैयारी में लग गए हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article