पत्र पत्रिकाओं में छपे आलेख काफी सुखद होता है: डॉ चन्द्रभानु
डीएनबी भारत डेस्क
आरबीएस कॉलेज तेयाय से निकलने वाली पत्रिका पत्यूष का विमोचन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व अधिकारी चन्द्रभानु प्रसाद सिंह एवं पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया। विमोचन कार्यक्रम में वरीष्ठ साहित्यकार प्रवीण प्रियदर्शी, सुनीता झा, सुनीता देवी, राजकुमार ईश्वर के साथ अन्य लोग शामिल थे। मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि पत्रिका का विमोचन केवल औपचारिकता नहीं होनी चाहिए।

यह प्रयास होनी चाहिए कि बच्चों में भी लिखने पढ़ने की प्रवृति बढ़े। डॉ चन्द्रभानु प्रसाद सिंह ने कहा कि आगामी अंक में कॉलेज में पढ़ने लिखने वाले छात्रों को भी अपनी रचना पत्रिका में देनी चाहिए। पत्र पत्रिका में छपी आलेख का सुख हमें काफी आनंद देता है। छात्र जब अपनी रचनाएं देंगे तो निश्चित ही उन्हें जगह मिलेगी। कॉलेज के प्रिसिपल डॉ. गाजी सलाउद्दीन ने आए अतिथियों का स्वगत करते हुए कहा कि अतिथियों ने लगातार अपनी उपस्थिति से मनोबल बढ़ाया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रदीप कुमार ने किया। मौके पर लोक गायक सच्चिदानंद पाठक, पूर्व प्राचार्य अभिलाश कुमार दत्त, रामकिंकर सिंह सहित कई लोगों ने अपनी बात कही।
नहीं पहुंचे कुलपति एवं शिक्षा विभाग के सचिव
कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन एवं ललित नारायध्स मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति संजय कुमार चौधरी का आने का कार्यक्रम सुनिश्चित था। लेकिन कार्यक्रम के ठीक पहले दोनों अतिथियों ने मोबाइल पर सूचना दी कि आवश्यक कार्य से वे कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। इससे आयोजकों व स्थानीय लोगों में मायूसी छा गई।
श्रोताओं ने बताया कि अधिकारियों के द्वारा जब समय निश्चित किया गया तब कार्यक्रम को स्थगित करना अनुचित और अव्यवहारिक है। गौरतलब है कि आरबीएस कॉलेज की नवनिर्मित सेमिनार हॉल का उद्घाटन एवं ई- लाइब्रेरी का शिलान्यास अतिथियों के द्वारा करना था। लेकिन कुलपति और शिक्षा सचिव के नहीं पहुंचने से दोनों कार्य अधूरे रह गए।
डीएनबी भारत डेस्क