रंगसंवर्धन कार्यक्रम के तहत नाटक नेटवर्क की प्रस्तुति कर छात्र-छत्राओं को मोबाईल का सही इस्तेमाल के बारे में दी गयी जानकारी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

भगवानपुर। रंगदर्शन आर्ट ग्रुप नोनपुर के बैनर तले भगवानपुर प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुर कन्या के प्रांगण में रंगसंवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगकर्मी शशिकांत कुमार के निर्देशन में नाटक नेटवर्क की प्रस्तुति की गई। शशिकान्त ने बताया सौ से अधिक विद्यालयों में रंगसंवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है।

 नाटक के माध्यम से  छात्र एवम छात्राओं को मोबाईल का सही इस्तेमाल के बारे में बताया गया साथ ही लोक कला के संरक्षण व संवर्धन के बारे में बताया गया,  शिक्षा में नाट्यकला और जीवन मे संगीत के  महत्व के बारे में बच्चों के बीच जागरूकता फैलाया गया। साथ ही हेरे नुनू हेरे बौआ, एकता समानता शांति के लिए विश्व शांति के लिए गीत के माध्यम से शिक्षा के महत्व को बताया गया एवम विश्व को शांति का संदेश दिया गया। मंच पर अभिनेता शशिकान्त और रंजीत ने अपने उत्कृष्ट अभिनय प्रदर्शन से दर्शकों को मन मोह लिया।

 रंगसंवर्धन कार्यक्रम के तहत नाटक नेटवर्क की प्रस्तुति कर छात्र-छत्राओं को मोबाईल का सही इस्तेमाल के बारे में दी गयी जानकारी 2नाटक के उपरांत छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार साह  ने छात्रों से कहा मोबाइल का उपयोग करने के जहां कई फायदे हैं, वहीं नुकसान भी है। मोबाइल के कारण मानव शरीर में बहुत सारी बीमारियां हो सकती है। मोबाइल फोन से निकलने वाले इलेक्ट्रोमेगनेटिक विकिरणों से डीएनए क्षतिग्रस्त हो सकता है। इसके अलावा मोबाइल का अधि‍क इस्तेमाल आपको मानसिक रोगी, कैंसर, ब्रेन ट्यूमर, डायबिटिज, ह्रदय रोग आदि कई बड़ी बीमारियां भी दे सकता है। मोबाइल का सदुपयोग करना चाहिए, दुरुपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए, अत्यधिक उपयोग चिंता, तनाव, और अवसाद को बढ़ा सकता है।

 उन्होंने कहा  रंगदर्शन आर्ट ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता रंगसंवर्धन कार्यक्रम सार्थक कार्यक्रम है यह कार्यक्रम विद्यालय में बार बार होना चाहिए,  मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक मोहम्मद यूसफ़ आज़ाद, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, मोहम्मद फैसल अली, गोविंद कुमार, अनिता कुमारी, अनुपम कुमारी, संजीव कुमार सिन्हा, राजीव आलम, चंदन कुमार तिवारी, सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं एवम ग्रामीण मौजूद थे।  मंच संचालन संगीत शिक्षक सुशील कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article