बेगूसराय में पिछले 4 दिन से लापता युवक का शव गंगा नदी से बरामद, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

 

उक्त घटना में परिजनों ने हत्या के बाद शव को गंगा में फेंकने की बात बताई है

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पिछले 4 दिन से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । काफी मशक्कत के बाद शव को गंगा नदी से बरामद किया गया। उक्त घटना में परिजनों ने हत्या के बाद शव को गंगा में फेंकने की बात बताई है तथा पुलिस से पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने की अपील की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में पिछले 4 दिन से लापता युवक का शव गंगा नदी से बरामद, इलाके में फैली सनसनी 2मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर निवासी बम बम कुमार मिश्रा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बम बम कुमार एक निजी फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करता था और वह गोपालगंज में कार्यरत था। पिछले 15 दिनों से छुट्टी लेकर वह गांव में ही रह रहा था ।

बेगूसराय में पिछले 4 दिन से लापता युवक का शव गंगा नदी से बरामद, इलाके में फैली सनसनी 3परिजनों ने बताया की 16 अक्टूबर को बम बम से बात हुई थी और उसके बाद उससे बात नहीं हो पा रही थी। बम बम की बाइक खगरिया रेलवे स्टेशन के पार्किंग से बरामद की गई है तथा बम बम का शव मटिहानी थाना क्षेत्र के राम दीरी गंगा घाट से बरामद की गई है ।

परिजनों के अनुसार पिछले तीन दिनों से बम बम की खोजबीन की जा रही थी और बीते शाम बम बम का शव मिलने के बाद पुलिस भी सकते में है । तथा जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है और परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article