6 वर्षीय बच्ची का शव नदी से बरामद, ग्रामीण पर…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के यशवंत बीघा गांव में छह वर्षीय बच्ची का शव नोनाई नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के संबंध में मृतक बच्चे के परिजनों ने बताया की सुप्रिया कुमारी अपने घर के पास खेल रही थी। खेलने के बाद बच्ची जब अपने घर नहीं लौटी तब परिजनों ने बच्चों की खोजबीन करना शुरू किया। कई घंटे बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बच्ची का शव नोनाई नदी से बरामद किया।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने गांव के ही पप्पू महतो के ऊपर बच्ची का अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। बच्ची के पिता सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि गांव के ही पप्पू महतो से पुरखो से विवाद चल आ रहा है। 5 दिन पूर्व पप्पू महतो से इसी पूर्व के विवाद को लेकर झगड़ा हुई था। उस वक्त पप्पू महतो ने अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। फिलहाल पुलिस ने पप्पू महतो को गिरफ्तार कर थाने लाई है और उससे पूछताछ कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article