पटना में कांग्रेस पर लाठीचार्ज के विरोध में बेगूसराय में सीएम का फूंका पुतला

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में बिहार में बेलगाम अपराध, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, लगातार हो रहे पेपर लीक, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर बुधवार को आयोजित शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास सहित कांग्रेस के कई विधायक एवं कार्यकर्ताओं पर पुलिस के द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में भगवानपुर प्रखंड युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उमेश दास के नेतृत्व में भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र व बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की तथा पुलिस के द्वारा किए गए लाठीचार्ज की जमकर निंदा की। इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष रंधीर वर्मा, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम स्वार्थ साह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव राय, मो युनीश, राम प्रकाश साह, राजीव पोद्दार, महेश यादव, रामाशीष सहनी, आनंद कांत चौरसिया, शंकर शर्मा, अजय सिंह, विपीन कुमार, पूर्व उपप्रमुख संजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article