पंसस की बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के गायब रहने से सदस्यों ने किया हंगामा

DNB Bharat Desk

 

पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक का किया बहिष्कार

डीएनबी भारत डेस्क

विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के गायब रहने से आक्रोशित सदस्यों ने हल्ला हंगामा करते हुए शुक्रवार को खोदावंदपुर पंचायत समिति की बैठक का बहिष्कार कर दिया। सदस्यों ने बैठक से अनुपस्थित पदाधिकारियों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड प्रमुख संजू देवी एवं उप प्रमुख नरेश पासवान ने बताया कि 10 दिन पूर्व ही खोदावन्दपुर पंचायत समिति की समान्य बैठक की सूचना सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को दी गई थी।

- Sponsored Ads-

बावजूद इसके विभिन्न विभागों के पदाधिकारी इस बैठक से गायब रहे। प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख ने बताया कि पंचायत समिति की बैठक में प्रभारी अंचलाधिकारी, बीपीआरओ,मनरेगा के पीओ, सीडीपीओ, विधुत  विभाग के कनीय अभियंता,दो पंचायत सचिव के अलावे अन्य कई लोग अनुपस्थित रहे।

पंसस की बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के गायब रहने से सदस्यों ने किया हंगामा 2इस बैठक में बीडीओ नवनीत नमन, प्रभारी कृषि पदाधिकारी पारसनाथ काजी, बीईओ दानी राय, पीएचइडी के कनीय अभियंता  मनोज कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अमृत किशोर राय, मेघौल पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, खोदावंदपुर पंचायत की मुखिया शोभा देवी, फफौत पंचायत की मुखिया उषा देवी, बाड़ा पंचायत की मुखिया बेबी देवी, दौलतपुर पंचायत के मुखिया उमा कुमार चौधरी, पंसस जुनैद अहमद, विनोद कुमार, नीतू देवी, शहाना खातुन, किरण देवी ही अवस्थित हुए।

बैठक में कोरम नहीं पूरा होने के कारण सदस्यों ने हंगामा किया और बैठक का बहिष्कार कर दिया। पंचायत समिति सदस्यों ने अगली बैठक की तिथि का निर्धारण करने एवं अगली बैठक में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने की मांग की।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article